उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, सीतापुर महिला विंग की जिला टीम घोषित
दैनिक मधुर इंडिया रिपोर्टर रामू राही
सीतापुरउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, सीतापुर के जिलाध्यक्ष विभू पुरी की सहमति से महिला विंग की जिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन प्रभा ने अपनी जिला कार्य कारिणी की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी में शालिनी भदौरिया एवं गरिमा गुप्ता को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।जिला उपाध्यक्ष पद पर सुधा रानी तोमर, शुभी खां,शालिनी गुप्ता, ऊषा गुप्ता,अल्पना शुक्ला एवं संध्या सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला मंत्री के रूप में जीनत,पूजा तिवारी, अनामिका मिश्रा,वर्षा पम नानी,निधि वर्मा एवं शबनम परवीन की नियुक्ति की गई है।लक्ष्मी पांडेय को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं सदस्य के रूप में सीमा कुमारी,शिवानी रस्तोगी आरती रस्तोगी, स्नेहा मिश्रा एवं कल्पना सिंह संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक भरत त्रिपाठी जिला प्रभारी उमेश शुक्ला,जिला महामंत्री गोविन्द सहाय गुप्त एवं वागीश दिनकर बाजपेई, जिला कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,जिला मंत्री धीरेन्द्र शुक्ल सहित सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महिला जिला टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
महिला विंग की जिला अध्यक्ष कंचन प्रभा ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए एकजुट होकरव्यापारियों के हित में कार्य करें तथा कदम से कदम मिलाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
जिलाध्यक्ष विभू पुरी ने नवनियुक्त महिला जिला टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सशक्त महिला नेतृत्व के सहयोग से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल,सीतापुर जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन के विस्तार में यह टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, सीतापुर महिला विंग की जिला टीम घोषित
Reviewed by dainik madhur india
on
6:56 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:56 AM
Rating:

No comments: