11 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: बेटे ने की पिता की हत्या, ताऊ भी गिरफ्तार; पुलिस ने जांच में सहयोग के लिए IBC24 ब्यूरो चीफ का किया सम्मान
11 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: बेटे ने की पिता की हत्या, ताऊ भी गिरफ्तार; पुलिस ने जांच में सहयोग के लिए IBC24 ब्यूरो चीफ का किया सम्मान
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
दतिया। बड़ौनी थाना पुलिस ने 11 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के पुत्र नितिन सिंह बुन्देला और उसके ताऊ कल्ली उर्फ अस्पेन्द्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ₹40 हजार के विवाद में आरोपी बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को घर में छिपा दिया और बाद में अपने ताऊ कल्ली उर्फ अस्पेन्द्र सिंह बुन्देला की मदद से शव को सामली नदी में फेंक दिया। मामला लंबे समय तक ब्लाइंड मर्डर बना रहा, लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, एफएसएल रिपोर्ट, तकनीकी जांच और सघन पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए जांच टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों और लगातार की गई जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचना संभव हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
इस पूरे मामले की जांच के दौरान IBC24 के दतिया ब्यूरो चीफ अरुण मिश्रा ने अपने गोपनीय सूत्रों के माध्यम से पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराकर जांच में सहयोग किया। उनके सहयोग की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
11 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: बेटे ने की पिता की हत्या, ताऊ भी गिरफ्तार; पुलिस ने जांच में सहयोग के लिए IBC24 ब्यूरो चीफ का किया सम्मान
Reviewed by dainik madhur india
on
6:47 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:47 AM
Rating:

No comments: