नवीनगर पंचायत भवन पर लटका मिला ताला, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
हरगांव (सीतापुर)। हरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवीनगर में पंचायत भवन पर ताला लटका मिलने और नियमित रूप से अधिकारियों के नहीं आने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पंचायत व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन अधिकांश समय बंद रहता है। पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी और लेखपाल नियमित रूप से पंचायत भवन नहीं आते, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और आवश्यक कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत भवन के अंदर और बाहर कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे परिसर में गंदगी का माहौल बना रहता है। उनका कहना है कि गांव की समस्याओं को लेकर पंचायत स्तर पर कोई बैठक भी आयोजित नहीं की जाती।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर पंचायत भवन का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
नवीनगर पंचायत भवन पर लटका मिला ताला, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप
Reviewed by dainik madhur india
on
6:59 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:59 AM
Rating:


No comments: