सेनानी परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में होगा* *नगर के सभी सेनानी परिवार भाग लेंगें*


*सेनानी परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में होगा*

 *नगर के सभी सेनानी परिवार भाग लेंगें*


बिलासपुर ।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन  26 अक्टूबर दिन सोमवार को अमरकण्टक ज़िला अनूपपुर स्थित श्री यंत्र महामेरु शक्ति पीठ सोनमुड़ा रोड में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2-00 बजे तक सम्पन्न होगा । उक्त जानकारी देते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया प्रातः 10-00 बजे राष्ट्रीय ध्वज वंदन सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रतिनिधियों का पंजीयन उपरांत प्रातः10-30 बजे से दोपहर 2-00 बजे तक राष्ट्रीय सम्मेलन,प्रस्ताव,प्रबोधन विचार मंथन होगा दोपहर 1-00 बजे से 2-00 बजे तक राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी का अंतिम प्रबोधन होगा संकल्प उपरांत सभी सेनानी परिवार का एक साथ भोजन होगा*


*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेनानी परिवार के स्वामी शरदपुरी जी महाराज महंत,अध्यक्ष श्रीयंत्र महामेरु शक्ति पीठ अमरकण्टक धाम,राष्ट्रीय अध्यक्ष सेनानी देशबंधु जी,कार्यकारी अध्यक्ष दिवजेंद्र शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि गणेश शंकर मिश्रा केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त उपाध्यक्ष नीति आयोग छग शासन,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी रहेंगें*


*कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी जी करेंगें सम्मेलन में प्रमुख वक्ता,वरिष्ट पदाधिकारी का प्रबोधन होगा । सम्मेलन की तैय्यारी व भाग लेने हेतु प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल जी के निर्देशन में आज नगर स्थित इंडियन काफ़ी हाउस पुराना बस स्टेंड में सेनानी परिवार के कुलपति डॉ नरेश तिवारी महर्षिविश्व विद्यालय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,


डॉ शकुंतला जितपुरे ज़िला अध्यक्ष ,ई रमेंद्रराव बाबा भैय्या संस्थापक संरक्षक,इंदर टहलियानी कोषाध्यक्ष,सोनम मनीष साहू कार्यालय सचिव,महिला अध्यक्ष डॉ उषा किरण बाजपेयी,युवा मंच अध्यक्ष सौमित्र तिवारी,युवा महासचिव आशीष खंडेलवाल,डॉ नितिन टहलियानी,श्वेता पांडेय,श्रीमती कुमुद वर्मा.अनिल तिवारी,डॉ आर ए शर्मा,किरण शुक्ला,रमेश श्रीवास,हरिहर प्रसाद नामदेव,के के वर्मा,डॉ शिवनाथ श्रीवास,राजेश कुमार जैन.डॉ नीता तिवारी,श्रीमती रजनी दिघ्रस्कर, राम नारायण पटेल सहित नगर के सभी सेनानी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में देश भर के प्रतिनिधी पधार रहे है*


*उक्त जानकारी देते हुये चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि 1991 से ब्रह्मलीन आचार्य मंडलेश्वर स्वामी सुखदेवा नंद द्वारा निर्मित बहु प्रतीक्षित   36 वर्षों बाद श्री यंत्र महामेरु शक्ति पीठ का पावन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें माँ लक्ष्मी,माँ सरस्वती,माँ काली,माँ भुवनेश्वरी की चार दिव्य मुख,64 योगिनियों की अक्षुत प्रतिमाओं की पावन प्राण प्रतिष्ठा दक्षिण भारतीय विधि से निर्मित मंदिर का लोकार्पण होगा उन्होंने बतलाया कि सेनानी परिवार के आयोजक अध्यक्ष महंत स्वामी शरदपुरी जी महाराज ने उन्हें शक्ति पीठ का दर्शन कराकर छत्तीसगढ़ राज्य के सेनानी परिवार से अधिक अधिक संखिया में भाग लेने की अपील की है*

सेनानी परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में होगा* *नगर के सभी सेनानी परिवार भाग लेंगें* सेनानी परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में होगा* *नगर के सभी सेनानी परिवार भाग लेंगें* Reviewed by dainik madhur india on 7:18 AM Rating: 5

सेनानी परिवार ने गांधी,शास्त्री जयंती मनाई,खादी,स्वच्छता की ली प्रतिज्ञा**खादी अपनाकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने-धरम लाल कौशिक**स्वदेशी स्वाभिमान,स्वराष्ट्र का बोध कराता है-डॉ जितपुरे*


*सेनानी परिवार ने गांधी,शास्त्री जयंती मनाई,खादी,स्वच्छता की ली प्रतिज्ञा*

*खादी अपनाकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने-धरम लाल कौशिक*

*स्वदेशी स्वाभिमान,स्वराष्ट्र का बोध कराता है-डॉ जितपुरे*



बिलासपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार जनो ने नगर स्थित महामाया खादी आश्रम पुराने बस स्टेंड में आज 2 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर स्मरण कर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं ध्वजारोहण कर स्वच्छता,खादी स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई।*



*वर्षों से खादी आश्रम पधार रहें वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा विकसित भारत के निर्माण हम स्वदेसी उत्पादकों को अपनाकर समृद्ध आत्मनिर्भर भारत बनायेंगे राष्ट्र की आर्थिक शक्ति को सशक्त बनायेंगे वोकल फ़ॉर लोकल की भावना से स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा देंगे*
*सेनानी उत्तराधिकारी अध्यक्ष डॉ शकुंतला जितपुरे ने कहा महात्मा गांधी ने स्वदेशी को स्वतंत्रता की लड़ाई का आधार बनाया था । स्वदेशी एक वैचारिक.व्यावहारिक विषय है यह स्वाभिमान एवं स्वराष्ट्र का बोध कराता है*



*मुख्यवक्ता पूर्वविधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा महर्षि अरविंद,लोकमान्य तिलक,महात्मा गांधी ने दृढ़तापूर्वक स्वदेशी खादी अपनाकर पूरे देश को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया । उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की तरह अनुशासित,ईमानदार नागरिक बने एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप स्वदेशी वस्तुयें ख़रीदें देश को स्वालंबन एवं स्वच्छ बनावे अपनी अर्थव्यवस्था के लिये पोषक बने । 



उन्होंने स्वदेशी,स्वराष्ट्र,स्वभाषा,स्व वेशभूषा,स्व संस्कृति,स्वधर्म अपनाने आग्रह किया संस्था के संरक्षक ई रमेंद्र राव ने खादी प्रतिज्ञा एवं ज़िला अध्यक्ष डॉ शकुंतला जितपुरे ने स्वच्छता की प्रतिज्ञा भी करवाईं*



*सर्व प्रथम पधारें सभी सेनानी उत्तराधिकारियों ने महात्मा गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से ई रमेंद्र राव,डॉ शकुंतला जितपुरे,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,इंदर टहलियानी,डॉ उषा किरण बाजपेयी.सौमित्र तिवारी,अशोक रंजन वर्मा,कुमुद वर्मा,सोनम साहू,आशीष खंडेलवाल,कुंज बिहारी मिश्रा,किरण शुक्ला,राम शंकर शुक्ला,.अमित कुमार,प्रमोद मिश्रा,लवकुश दिवेदी,रमेश श्रीवास,ध्रुव कुमार भाँजे,डॉ शिवनाथ श्रीवास,किशन यादव,प्रेम मिश्रा,ऋषि मिश्रा,श्रेयश मिश्रा,डॉ राधे श्याम कश्यप,सुलोचना कश्यप,उषा कश्यप,उत्तरा कश्यप,चित्र रेखा साहू,चन्द्रकला घीवर,शकुंतला कश्यप,सरोजनी देवी,अनिल कुमार व्यास,श्याम कश्यप,राम नारायण पटेल सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार के बी मिश्रा ने व्यक्त किया।*

सेनानी परिवार ने गांधी,शास्त्री जयंती मनाई,खादी,स्वच्छता की ली प्रतिज्ञा**खादी अपनाकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने-धरम लाल कौशिक**स्वदेशी स्वाभिमान,स्वराष्ट्र का बोध कराता है-डॉ जितपुरे* सेनानी परिवार ने गांधी,शास्त्री जयंती मनाई,खादी,स्वच्छता की ली प्रतिज्ञा**खादी अपनाकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने-धरम लाल कौशिक**स्वदेशी स्वाभिमान,स्वराष्ट्र का बोध कराता है-डॉ जितपुरे* Reviewed by dainik madhur india on 9:19 AM Rating: 5

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा**महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को किया नमन*


*नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा*

*महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को किया नमन*

रायपुर, । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।


राज्यपाल श्री डेका ने टाउन हॉल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।


टाउन हॉल से प्रारंभ होकर पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल श्री डेका ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।


पदयात्रा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा**महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को किया नमन* नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा**महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को किया नमन* Reviewed by dainik madhur india on 7:33 AM Rating: 5

सेनानी परिवार ने गांधी,शास्त्री जयंती मनाई,खादी,स्वच्छता की ली प्रतिज्ञा**खादी अपनाकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने-धरम लाल कौशिक**स्वदेशी स्वाभिमान,स्वराष्ट्र का बोध कराता है-डॉ जितपुरे*


सेनानी परिवार ने गांधी,शास्त्री जयंती मनाई,खादी,स्वच्छता की ली प्रतिज्ञा**खादी अपनाकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने-धरम लाल कौशिक**स्वदेशी स्वाभिमान,स्वराष्ट्र का बोध कराता है-डॉ जितपुरे* सेनानी परिवार ने गांधी,शास्त्री जयंती मनाई,खादी,स्वच्छता की ली प्रतिज्ञा**खादी अपनाकर नये भारत के निर्माण में भागीदार बने-धरम लाल कौशिक**स्वदेशी स्वाभिमान,स्वराष्ट्र का बोध कराता है-डॉ जितपुरे* Reviewed by dainik madhur india on 7:18 AM Rating: 5

नगर की शैली पांडेय ने ताईकवोंडो चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता


नगर की शैली पांडेय ने ताईकवोंडो चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता


बिलासपुर । बिलासपुर नगर की बेटी शैली पांडेय ने जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ में 26 से 28 सितम्बर तक आयोजित छग राज्य स्तरीय 22 वीं जूनियर,सीनियर 9 वीं कैडैट स्टेट चैपियन प्रतियोगिता (ट्राईकाण्डो) के वर्ग आयु 21 वर्ष में गोल्ड जीतकर बिलासपुर नगर का सम्मान बढ़ाया है ।
नेशनल टूर्नामेंट नवम्बर माह में जम्मू कश्मीर में आयोजित होगी ।

प्रतियोगिता में राज्य के 1500 से 2000 बच्चों ने भाग लिया था 21 वर्ष आयु वर्ग के अंतिम मैच में रायपुर की प्रतियोगी को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है ।


कुमारी शैली पांडेय शुभम बिहार स्थित सुनील पांडेय की बेटी है पढ़ाई के साथ साथ इस खेल में कैरियर बना रही है ।
आज नगर आगमन पर नारीशक्ति की अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ उषा किरण बाजपेयी,भाजपा नेत्री श्रीमती किरण मुले,पश्चिम मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता पांडेय ने शैली पांडेय का स्वागत किया 


मुंबई अक़ाडमी में तीन माह अभ्यास कर आगे नेशनल टूर्नामेंट नवम्बर माह में आयोजित जम्मू कश्मीर में भाग लेंगीं ।डॉक्टर उषा किरण बाजपेयी ने कहा नगर के ऐसे बच्चों को भी प्रोत्साहन किया जाना चाहिये ।

नगर की शैली पांडेय ने ताईकवोंडो चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता नगर की शैली पांडेय ने ताईकवोंडो चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता Reviewed by dainik madhur india on 9:20 AM Rating: 5

“आत्म निर्भर भारत में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका -चन्द्र प्रकाश” भारत की वस्त्र विद्या दुनिया को अनुपम देन-गौतम बजाज प्रतिनिधी मंडल प्रधान मंत्री.खादी मंत्री से भेंट कर आत्म निर्भर भारत में खादी की चर्चा करेगा दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा।


“आत्म निर्भर भारत में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका -चन्द्र प्रकाश”
भारत की वस्त्र विद्या दुनिया को अनुपम देन-गौतम बजाज
प्रतिनिधी मंडल प्रधान मंत्री.खादी मंत्री से भेंट कर आत्म निर्भर भारत में खादी की चर्चा करेगा 

दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा।


बिलासपुर । देश के खादी संस्थाओं की दो दिवसीय कार्यशाला सेवाग्राम यात्री निवास वर्धा में आयोजित हुई 11 सितम्बर को सभा 2026 का उद्घाटन विनोबा आश्रम ब्रहम विद्या मंदिर पवनार,वर्धा में संत विनोबा भावे के 132 वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रातः 9 बजे पूज्य विनोबा स्मरणाजली विनोबा कुटी में वयोवृध सुश्री उषा बहन /गौतम भाई के सानिध्य में प्रार्थना सभा,खादी तत्व विचार,विष्णु सहस्त्र नाम,भरत राम मंदिर दर्शन से प्रारम्भ होकर संत विनोबा जी एवं बाल विजय जी को श्रद्धांजलि देकर सम्पन्न हुई।
परमधाम आश्रम के संचालक गौतम बजाज ने कहा खादी केवल वस्त्र नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक विचार है खादी जगत ने खादी कार्य पर तो ज़ोर दिया लेकिन खादी के मूल विचार को पीछे छोड़ दिया जिसके कारण खादी की अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी विनोबा भावे ने खादी को केंद्र में रखकर अनेक प्रयोग किए और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया ।
छत्तीसगढ़ ज़िला बिलासपुर से पधारें महामाया खादी आश्रम के अध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा आत्म निर्भर भारत बनाने में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वालम्बन,स्वरोज़गार को लेकर प्रभाव शाली ढंग से संचालित करना चाहते है उन्होंने कहा खादी भारतीय संस्कृति की रक्षक और आत्मनिर्भर भारत की नीव है त्रुटिपूर्ण नीतियों के चलते यह नीव कमज़ोर हो गई खादी समस्याओं को हल करने एक प्रतिनिधी मंडल को प्रधान मंत्री एवं सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री से मुलाक़ात कर अपनी समस्या रखनी चाहिये 
सभा का द्वितीय सत्र सेवाग्राम, वर्धा में दोपहर 2 बजे से रात्रि 7 बजे तक खादी अभियान की समीक्षा,भविष्य की खादी,आत्म निर्भर भारत में खादी की भूमिका भारत सरकार राज्य सरकार की आर्थिक सहायता पर समीक्षा चर्चा कर सम्पन्न हुई ।
प्रतिनिधी हीरालाल कुल्लू हिमांचल,क़ुरैशी जम्मू कश्मीर,मुकुल जी असम,बालीराम हरियाणा,अहमद जी बिजनौर.पराग भाई त्रिवेदी अहमदाबाद,पूर्व कुलपति राजेंद्र खेमानी,सुश्री विभा गुप्ता मगन संग्रहालय वर्धा,इंदू भूषण गोईल बीकानेर,चन्द्र कांत भाई सौराष्ट्र,अनिल कुमार शर्मा जयपुर,सुश्री कनुप्रिया बीकानेर,वासुदेव शर्मा ग्वालियर,स्वर्णजीत पांडेय अयोध्या एवं कार्यक्रम संयोजक लोकेंद्र भारतीय ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये प्रतिनिधी मंडल के साथ शीघ्र भेंट करने संकल्प लिया देश के 18 राज्यों से खादी संस्थाओं की यह दो दिवसीय कार्यशाला में लगभग 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने खादी संरक्षण स्वालंबन हेतु महत्व पूर्ण सुझाव दिये ।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रो.पुष्पेन्द्र दुबे ने व्यक्त किया ।
“आत्म निर्भर भारत में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका -चन्द्र प्रकाश” भारत की वस्त्र विद्या दुनिया को अनुपम देन-गौतम बजाज प्रतिनिधी मंडल प्रधान मंत्री.खादी मंत्री से भेंट कर आत्म निर्भर भारत में खादी की चर्चा करेगा दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा।  “आत्म निर्भर भारत में खादी की महत्वपूर्ण भूमिका -चन्द्र प्रकाश” भारत की वस्त्र विद्या दुनिया को अनुपम देन-गौतम बजाज प्रतिनिधी मंडल प्रधान मंत्री.खादी मंत्री से भेंट कर आत्म निर्भर भारत में खादी की चर्चा करेगा   दैनिक मधुर इंडिया।प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 8:28 AM Rating: 5

“परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल” दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।


“परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल”

दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।


बिलासपुर । परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है समाज को डॉ उषा किरण बाजपेयी के अनुभव का लाभ मिलेगा आज विकास नगर 27 खोली में परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन करते हुये वरिष्ट विधायक अमर अग्रवाल ने कहीं उन्होंने कहा सशक्त परिवार ही समृद्ध समाज की रचना कर सकता है सैकड़ों टूटते परिवार को संवाद कर उषा जी ने बचाया है मै उन्हें बधाई देते हुये अपेक्षा करूँगा कि नारी शक्ति संस्था ने नारी सशक्ति करण के लिये विधिक जागरूकता शिविर का जो बेड़ा उठाया है उनके सेवानिवृत्त से अब उनके अनुभव का ज़्यादा समय नारी समाज को मिलेगा ।
नारीशक्ति की अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड एवं ज़िला कुटुम्ब न्यायालय की अनुभवी सदस्य डॉ उषा किरण बाजपेयी ने कहा समाज ने हमें सब कुछ दिया है मेरा शेष जीवन किसी परिवार को टूटने से बचाने में काम आये यही मेरा संकल्प है नारी सशक्त बनेगी परिवार सशक्त बनेगा ।
उस अवसर पर महर्षि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ नरेश तिवारी ने कहा संयुक्त परिवार के संवाद,समझ और सहयोग से बनता है सशक्त परिवार डॉ उषा किरण जी के 36 वर्षों का अनुभव हम सभी को मिलेगा ।
नारी शक्ति छत्तीसगढ़ बिलासपुर संस्था द्वारा संचालित परिवार परामर्श केन्द्र का शुभारम्भ रिबिन काट श्रीगणेश भगवान की पूजा पुष्पांजलि आरती कर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने किया । सबसे पहिले संस्था की पदाधिकारी उषा किरण,श्वेता पांडेय,सीमा यादव,किरण मुले,रश्मि बाजपेयी,बसंती वर्मा,डॉ शकुंतला जितपुरे,कविता आर्य ने द्वार पर अतिथि का रोचना तिलक लगाकर स्वागत किया ।
उक्त अवसर पर नगर के प्रमुख सर्वश्री डॉ पुष्पा दीक्षित,डॉ शिव प्रसाद दीक्षित,ई रमेंद्र राव बाबा भैय्या,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक,इंदर टहलियानी,डॉ शिवनाथ श्रीवास,डॉ देव धर महंत,डॉ नीता तिवारी,चन्द्र कला त्रिवेदी,वर्षा अवस्थी,मृदुला अवस्थी,अंतिमा पांडेय,श्वेता पांडेय,सीमा यादव,किरण मुले.दीपक झा,ईशान मुले,मलेडा सिंह ठाकुर,कविता आर्य,स्निगधा लाल,मनोज ठाकुर,पप्पू रिज़वी,राम नारायण पटेल,पप्पू सिकरवार,हर्षा बाजपेयी.राकेश शुक्ला,जे पी पांडेय,सुनील पांडेय,ओंकार पटेल,मनहरन पुरी सहित काफ़ी जनप्रतिनिधी गण उपास्थि रहे।
“परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल” दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।  “परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल”  दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा। Reviewed by dainik madhur india on 5:21 AM Rating: 5

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.