गड्ढा मुक्त अभियान के तहत एक माह पहले दुरुस्त हुई सड़क हुई गड्ढा युक्त निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल यूपी,सीतापुर , दैनिक मधुर इंडिया रिपोर्टर रामू राही ।

गड्ढा मुक्त अभियान के तहत एक माह पहले दुरुस्त हुई सड़क हुई गड्ढा युक्त निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

यूपी,सीतापुर , दैनिक मधुर इंडिया रिपोर्टर रामू राही ।


इमलिया सुल्तानपुर- फर्रुकपुर चौराहे से धर नाग नेवादा जोड़े जाने वाले मार्ग पर करीब एक माह पहले गड्ढा मुक्त कार्य के तहत सड़क की मरम्मत कर डामरीकरण कराया गया था।
 लेकिन महज एक महीने के भीतर ही सड़क की परत उखड़ गई और जगह -जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।इससे लोक निर्माण विभाग के गड्ढा मुक्त अभियान की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह मार्ग करीब बीस से पच्चिस गांव जैसे फर्रुक पुर, विशुनपुर,दारानगर, नव्वा महमूदपुर,बेनिया पुर, गौरिया,नेवादा, धरनाग होकर स्टेट हाइवे लखीमपुर को जोड़ती है इस मार्ग पर आसपास के कई गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं।इसी रास्ते से किसान अपनी उपज लेकर मंडी जाते हैं,भारी वाहन गुजरते हैं और स्कूली बच्चे भी रोजाना स्कूल आते-जाते हैं।
  एक माह पूर्व दुरुस्त हुई सड़क में बने गढ्ढों में बारिस कारण पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
  स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी टूट गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की उच्च गुणवत्ता के साथ दोबारा मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
  ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क की गुणवत्ता की जांच कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ इस महत्वपूर्ण मार्ग की शीघ्र और टिकाऊ मरम्मत कराने की मांग की है,ताकि हजारों लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
गड्ढा मुक्त अभियान के तहत एक माह पहले दुरुस्त हुई सड़क हुई गड्ढा युक्त निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल यूपी,सीतापुर , दैनिक मधुर इंडिया रिपोर्टर रामू राही । गड्ढा मुक्त अभियान के तहत एक माह पहले दुरुस्त हुई सड़क हुई गड्ढा युक्त निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल  यूपी,सीतापुर , दैनिक मधुर इंडिया रिपोर्टर रामू राही । Reviewed by dainik madhur india on 8:16 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.