सीतापुर महोली 4 बच्चों की मां 5 दिन बाद प्रेमी संग मिली
दैनिक मधुर इंडिया
रामू राही
यूपी,सीतापुर, में 8 साल छोटे प्रेमी के साथ रुकी है महिला, बुलाने गये पति और बच्चों को भगाया
महोली कोतवाली क्षेत्र में 15 जुलाई को लापता हुई महिला 20 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ मिलीं। पति ने पत्नी को घर चलने और बच्चों के पास लौटने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
पति कबाड़ का काम करते हैं। 15 जुलाई की शामउन्हें परिजनों से फोन पर सूचना मिली कि उनकी पत्नी दवा लेने गई थीं और तब से वापस नहीं लौटी हैं। घर पर चारों बच्चे भूखे और रो रहे थे।
सूचना मिलने पर पति बृहस्पतिवार तड़के करीब 5 बजे अपने घर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई और उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें पता चला कि महिला इंस्टाग्राम पर एक लड़के से चैट करती थीं।
सोमवार को पीड़ित अपनी पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचे, जहां मंजू मौजूद थीं। पीड़ित युवक ने उनसे घर चलने की गुहार लगाई, लेकिन मंजू ने साफ मना कर दिया।
मंजू का मन बदलने के लिए कमलेश ने घर से अपने चारों बच्चों को भी बुलवाया। कमलेश के अनुसार, जब बच्चों ने रोते हुए महिला से घर चलने को कहा, तो वह तैयार हो गईं। हालांकि, प्रेमी के धमकाने पर वह अपने फैसले से मुकर गईं।
पति द्वारा आपत्ति जताने पर प्रेमी ने उनके साथ अभद्रता भी की। कई घंटे तक गिड़गिड़ाने के बावजूद पत्नी का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित व्यक्ति अपने बच्चों को लेकर वापस लौट आए। मंगलवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर महिला के प्रेमी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
सीतापुर महोली 4 बच्चों की मां 5 दिन बाद प्रेमी संग मिली दैनिक मधुर इंडिया रामू राही
Reviewed by dainik madhur india
on
8:20 PM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:20 PM
Rating:

No comments: