लहरपुर के केसरीगंज में पानी की किल्लत यूपी,सीतापुर , दैनिक मधुर इंडिया रिपोर्टर रामू राही

लहरपुर के केसरीगंज में पानी की किल्लत 


यूपी,सीतापुर , दैनिक मधुर इंडिया रिपोर्टर रामू राही



 क्षेत्र के ग्राम केसरीगंज बस्ती में  चक्की के निकट लगे इंडिया मार्का नल के खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को उठानी पड़ रही भारी परेशानी । ज्ञातव्य है कि  विगत  एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी सार्वजनिक इंडिया मार्का नल के खराब पड़े होने से आस जय पड़ोस के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और  दूर  दराज  से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है । मोहल्ले की राधा देवी, लल्ली देवी, कमला देवी, रजनी देवी, रेखा देवी, संतोष, सूरज, संदीप ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते शुद्ध पेयजल ना मिलने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है उन्होंने बताया कि  नल की मरम्मत कराए जाने हेतु कई बार प्रार्थना पत्र देने व 1076 पर काल करने के बाद भी नल की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामकिशोर वर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है दो दिनों के अंदर  नल की मरम्मत करा कर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
लहरपुर के केसरीगंज में पानी की किल्लत यूपी,सीतापुर , दैनिक मधुर इंडिया रिपोर्टर रामू राही लहरपुर के केसरीगंज में पानी की किल्लत    यूपी,सीतापुर , दैनिक मधुर इंडिया रिपोर्टर रामू राही Reviewed by dainik madhur india on 8:14 PM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.