ग्राम लसूडल्या जागीर के अग्निवीर हेमन्त प्रजापति का 20 जुलाई को हुआ भव्य स्वागत

ग्राम लसूडल्या जागीर के अग्निवीर हेमन्त प्रजापति का 20 जुलाई को हुआ भव्य स्वागत

दैनिक मधुर इंडिया।पचोर।
राजगढ़ जिले के ग्राम लसूडल्या जागीर के लिए 20 जुलाई के दिन गौरव का पल भरा था धार्मिक आयोजनों में निरंतर आस्था रखने वाले संत श्री अर्जुन आचार्य के सुपुत्र हेमन्त प्रजापति ने भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के अंतर्गत 6 माह का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है।20 जुलाई को दोपहर 1 बजे प्रशिक्षण उपरांत अग्निवीर हेमन्त प्रजापति अपने पैतृक ग्राम लसूडल्या जागीर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए गांव में विशेष तैयारियां की गई थीं।ग्रामवासियों ने पचोर बोड़ा नाके से लेकर लसूडल्या जागीर तक भव्य जुलूस निकाला। बैंड-बाजे, ढोल और "भारत माता की जय" के देशभक्ति नारों के साथ वीर योद्धा का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। पूरे रास्ते पुष्पवर्षा कर हेमन्त का अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज बैरागी और उप सरपंच संजय पुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।आयोजन समिति द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने महाप्रसादी ग्रहण की।ग्राम के युवाओं के लिए हेमन्त प्रजापति की यह उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि हेमन्त ने पूरे गांव का नाम रोशन किया है।
ग्राम लसूडल्या जागीर के अग्निवीर हेमन्त प्रजापति का 20 जुलाई को हुआ भव्य स्वागत ग्राम लसूडल्या जागीर के अग्निवीर हेमन्त प्रजापति का 20 जुलाई को हुआ भव्य स्वागत Reviewed by dainik madhur india on 7:55 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.