सीतापुर के मिश्रिख में बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत* चंडीगढ़ में मजदूरी करता था, परिवार का इकलौता कमाने वाला था दैनिक मधुर इंडिया

*सीतापुर के मिश्रिख में बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत*   

चंडीगढ़ में मजदूरी करता था, परिवार का इकलौता कमाने वाला था

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
ग्राम पंचायत गुलरिहा के वृंदावन गांव निवासी सोनू (26) पुत्र जगदीश प्रसाद बुधवार रात मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहे थे। रास्ते में पोहकरपुर और दधनामाऊ गांव के बीच उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की जानकारी मिलने पर राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
परिजनों ने बताया कि सोनू चंडीगढ़ में मजदूरी का कार्य करते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर के मिश्रिख में बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत* चंडीगढ़ में मजदूरी करता था, परिवार का इकलौता कमाने वाला था दैनिक मधुर इंडिया सीतापुर के मिश्रिख में बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत*     चंडीगढ़ में मजदूरी करता था, परिवार का इकलौता कमाने वाला था  दैनिक मधुर इंडिया Reviewed by dainik madhur india on 7:02 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.