सीतापुर तंबौर में पिता-पुत्र की सनातन धर्म में वापसी* 8 साल बाद वैदिक रीति-रिवाजों से अपनाया हिंदू धर्म, अब्दुल्ला से दरोगा सिंह बने
*सीतापुर तंबौर में पिता-पुत्र की सनातन धर्म में वापसी*
8 साल बाद वैदिक रीति-रिवाजों से अपनाया हिंदू धर्म, अब्दुल्ला से दरोगा सिंह बने
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के तंबौर थाना इलाके के कस्बे में बुधवार को धर्म परिवर्तन और घर वापसी का एक मामला चर्चा का विषय बन गया। हरगांव थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव निवासी एक पिता और उनके पुत्र ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मुस्लिम धर्म से सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की।यह कार्यक्रम तंबौर स्थित देवी मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हरिरामपुर निवासी दरोगा सिंह पुत्र जसकरन सिंह ने दावा किया कि उन्होंने करीब आठ वर्ष पूर्व इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। उस दौरान उन्होंने अपना नाम अब्दुल्ला तथा अपने पुत्र का नाम खालिद रख लिया था। बताया जाता है कि धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया लहरपुर कस्बे की एक मस्जिद में संपन्न हुई थी। हालांकि अब उन्होंने स्वेच्छा से पुनः सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया है।बुधवार दोपहर करीब 3 बजे तंबौर के देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, शुद्धिकरण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इसके बाद पिता-पुत्र ने सार्वजनिक रूप से सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग मंत्री सीनू बजरंगी सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजकों का कहना है कि यह घर वापसी पूरी तरह से स्वेच्छा से की गई है और इसमें किसी प्रकार का दबाव नहीं था।वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय स्तर पर लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सीतापुर तंबौर में पिता-पुत्र की सनातन धर्म में वापसी* 8 साल बाद वैदिक रीति-रिवाजों से अपनाया हिंदू धर्म, अब्दुल्ला से दरोगा सिंह बने
Reviewed by dainik madhur india
on
7:07 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:07 AM
Rating:

No comments: