सीतापुर में सिनेमाघरों की सुरक्षा जांच* लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन ने देखी फायर सेफ्टी, एंट्री-एग्जिट गेट देखे
*सीतापुर में सिनेमाघरों की सुरक्षा जांच*
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन ने देखी फायर
सेफ्टी, एंट्री-एग्जिट गेट देखे
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद सीतापुर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे नगर क्षेत्र के प्रमुख सिनेमाघरों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवनों में आग से बचाव के इंतजाम, आपातकालीन निकास द्वार और फायर फाइटिंग उपकरणों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. जनार्दन तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नगर स्थित मेंराज सिनेमा, एससीएम सिनेमा सहित आसपास के संस्थानों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सिनेमा हॉल के प्रवेश और निकास मार्गों की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। साथ ही फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन यंत्र,
हाइड्रेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता भी परखी गई
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और अग्निशमन उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।सीएफओ सुभाष सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्रशासन की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि लखनऊ की घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई भी जोखिम नहीं लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सीतापुर में सिनेमाघरों की सुरक्षा जांच* लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन ने देखी फायर सेफ्टी, एंट्री-एग्जिट गेट देखे
Reviewed by dainik madhur india
on
6:56 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:56 AM
Rating:

No comments: