भूमि विवाद में धमकी और दबाव बनाने के आरोप, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा।
*दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान*
देवास। ग्राम इटावा में एक भूमि विवाद को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। शिकायत में विपक्षी पक्ष पर न्यायालय में लंबित मामला वापस लेने के लिए लगातार डराने-धमकाने और अनुचित दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
क्या है पूरा मामला ?
शिकायतकर्ता प्रभुलाल पिता बाबूलाल के अनुसार, ग्राम इटावा (तहसील देवास नगर) स्थित उनकी भूमि सर्वे नंबर 79 एवं 78/2 से संबंधित एक मामला वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में विचाराधीन है। इस संबंध में कोर्ट में द्वितीय अपील क्रमांक 792/2005 एवं 122/2006 लंबित हैं।
कोर्ट का आदेश: उच्च न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों को इस अपील के अंतिम निराकरण तक जमीन पर यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
बुलडोजर चलवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि भूमि विवाद से जुड़े मनोज पिता नारायणदास मूंदड़ा द्वारा कोर्ट से केस वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उन्हें:
मकान पर बुलडोजर चलवाने,
झूठे मुकदमों में फंसाने,
और पुलिसिया कार्रवाई करवाने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी स्वयं को बेहद प्रभावशाली बताता है और प्रशासन व पुलिस पर अपनी मजबूत पकड़ होने का धौंस चमकाता है।
2022 में भी दर्ज कराया था झूठा केस
शिकायतकर्ताओं ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2022 में भी उनके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध असत्य प्रकरण दर्ज कराकर उन्हें परेशान किया गया था। अब एक बार फिर वैसी ही झूठी कार्रवाई दोहराने की धम�
भूमि विवाद में धमकी और दबाव बनाने के आरोप, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा
Reviewed by dainik madhur india
on
11:24 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:24 AM
Rating:

No comments: