भरण-पोषण राशि नहीं चुकाने पर वसूली वारंटी गिरफ्तार

भरण-पोषण राशि नहीं चुकाने पर वसूली वारंटी गिरफ्तार

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा जिला ब्यूरो चीफ 




दतिया। जिले में न्यायालयीन आदेशों के पालन और वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दुरसड़ा पुलिस ने भरण-पोषण प्रकरण में फरार चल रहे एक वसूली वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन और एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान थाना दुरसड़ा पुलिस ने ग्राम कुम्हर्रा निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कुटुंब न्यायालय दतिया द्वारा ₹27,500 की बकाया भरण-पोषण राशि की वसूली के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
आरोपी लगातार न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहा था। न तो उसने निर्धारित राशि जमा की और न ही न्यायालय में उपस्थित हुआ। इसके बाद जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सविता शर्मा, सहायक उप निरीक्षक फुलजेन्स टोप्पो, आरक्षक कमल, राजेश और अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
भरण-पोषण राशि नहीं चुकाने पर वसूली वारंटी गिरफ्तार भरण-पोषण राशि नहीं चुकाने पर वसूली वारंटी गिरफ्तार Reviewed by dainik madhur india on 11:19 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.