बरसात से पहले सक्रिय हुए रेत माफिया, भांडेर के बेरछ में दो हजार ट्रॉली से अधिक रेत का डंप

बरसात से पहले सक्रिय हुए रेत माफिया, भांडेर के बेरछ में दो हजार ट्रॉली से अधिक रेत का डंप

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया 




दतिया। जिले में बरसात से पहले अवैध रेत कारोबार एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है। भांडेर क्षेत्र के बेरछ मौजे में रेत माफियाओं द्वारा रातों-रात दो हजार ट्रॉली से अधिक रेत का विशाल डंप लगाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहूज नदी से अवैध तरीके से रेत निकालकर पिछले एक सप्ताह से लगातार बड़े पैमाने पर भंडारण किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत के चलते रेत माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन और डंपिंग का काम कर रहे हैं। बरसात शुरू होने से पहले भारी मात्रा में रेत जमा कर मुनाफाखोरी की तैयारी की जा रही है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि खनिज विभाग तक कथित तौर पर कमीशन पहुंचने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि इस संबंध में किसी अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब देखना होगा कि दतिया का खनिज विभाग और जिला प्रशासन इस विशाल रेत डंप पर क्या कार्रवाई करता है या फिर रेत माफियाओं का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
बरसात से पहले सक्रिय हुए रेत माफिया, भांडेर के बेरछ में दो हजार ट्रॉली से अधिक रेत का डंप बरसात से पहले सक्रिय हुए रेत माफिया, भांडेर के बेरछ में दो हजार ट्रॉली से अधिक रेत का डंप Reviewed by dainik madhur india on 11:14 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.