माई के दरबार में निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा जिला ब्यूरो चीफ
दतिया। माई के दरबार में कराए गए निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
श्रद्धालुओं का आरोप है कि लंबे समय से उठ रहे सवालों के बावजूद अभी तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है। आमजन यह जानना चाहते हैं कि जिला प्रशासन इस प्रकरण की जांच कब शुरू करेगा और यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कब कार्रवाई होगी।
सूत्रों के अनुसार, मामले को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में लाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि माई के भक्त जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।
फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। मामले को लेकर श्रद्धालुओं में निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग लगातार तेज होती जा रही है।
माई के दरबार में निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
Reviewed by dainik madhur india
on
11:10 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:10 AM
Rating:

No comments: