सीतापुर में बैंक कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश फ्रीज खाता खुलवाने पर विवाद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी से तलाश शुरू
सीतापुर में बैंक कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश
फ्रीज खाता खुलवाने पर विवाद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी से तलाश शुरू
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर में स्टेट बैंक की शाखा के बाहर बैंक कर्मियों और एक ग्राहक पर कार चढ़ाने की कोशिश का मामला शुक्रवार सुबह सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।आरोपी की पहचान आयुष तिवारी के रूप में बताई गई है, जो खुद को भाजपा से जुड़ा बताता है। हालांकि, उसकी पार्टी में आधिकारिक जिम्मेदारी की पुष्टि नहीं हो सकी है।
गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे विवाद की शुरुआत बैंक के अंदर हुई, जहां आयुष तिवारी अपने फ्रीज बैंक खाते को दोबारा सक्रिय कराने के लिए पहुंचे थे। बैंक अधिकारियों के अनुसार संबंधित खाते को नियमों के तहत होल्ड किया गया था। आरोप है कि खाते को तत्काल चालू न किए जाने पर आयुष तिवारी बैंक कर्मचारियों से उलझ गए और उन्हें धमकी दी।बैंक कर्मियों का आरोप है कि विवाद के बाद जब कर्मचारी बैंक से बाहर निकले, तब आयुष तिवारी ने अपनी कार तेज गति से उनकी ओर बढ़ा दी। इस दौरान वहां मौजूद एक ग्राहक भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग वाहन से बचने के लिए तेजी से हटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि घटना में प्रयुक्त वाहन पर भाजपा का स्टीकर लगा था, जिस पर "जिला महामंत्री" अंकित था। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 121(1), 281, 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर में बैंक कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश फ्रीज खाता खुलवाने पर विवाद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी से तलाश शुरू
Reviewed by dainik madhur india
on
7:29 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:29 AM
Rating:

No comments: