सीतापुर मछरेटा में बाइक टक्कर से बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत ठेलिया पर सब्जी बेचने जा रहे थे, हादसे के बाद बाइक चालक फरार

सीतापुर मछरेटा में बाइक टक्कर से बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत

ठेलिया पर सब्जी बेचने जा रहे थे, हादसे के बाद बाइक चालक फरार

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेलिया पर सब्जी बेचने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार थाना मछरेहटा क्षेत्र के ग्राम खालूपुर निवासी गोकर्ण प्रसाद (70) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ठेलिया पर सब्जी लादकर बेचने के लिए जा रहे थे। जब वह फिरोजपुर गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनकी ठेलिया में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि गोकर्ण प्रसाद प्रतिदिन ठेलिया पर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को भी वह रोज की तरह सब्जी लेकर निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जान ले ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद बाइक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार का कहना है कि मामले कीजांच की जा रही है। फरार बाइक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर मछरेटा में बाइक टक्कर से बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत ठेलिया पर सब्जी बेचने जा रहे थे, हादसे के बाद बाइक चालक फरार सीतापुर मछरेटा में बाइक टक्कर से बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत  ठेलिया पर सब्जी बेचने जा रहे थे, हादसे के बाद बाइक चालक फरार Reviewed by dainik madhur india on 7:24 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.