मोबाइल झपटकर खाता साफ करने वाले सीतापुर निवासी 5 ठग गिरफ्तार लखनऊ में फोन छीन-चुराकर भाग जाते; कार-बाइक से घूमते थे, 14 मोबाइल मिले
मोबाइल झपटकर खाता साफ करने वाले सीतापुर निवासी 5 ठग गिरफ्तार
लखनऊ में फोन छीन-चुराकर भाग जाते; कार-बाइक से घूमते थे, 14 मोबाइल मिले
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
लखनऊ की महिंगवां पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने मोबाइल चोरी कर साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में शुक्रवार को 5 आरोपियों कोगिरफ्तार किया गया है। ये पांचों सीतापुर के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से मोबाइल चोरी या झपटमारी करते थे। इसके बाद वे चोरी हुए मोबाइल में लगे सिम का उपयोग कर बैंक खातों से जुड़े यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग को सक्रिय करते थे। फिर खातों से रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर नकदी निकाल लेते थे और आपस में बांट लेते थे।
11 एंड्रॉयड, 3 की-पैड वाले फोन मिले
पुलिस ने उनके पास से 11 एंड्रॉयड मोबाइल, 3 की-पैड मोबाइल (कुल 14 मोबाइल), 8,358 रुपए नकद, विभिन्न बैंक डेबिट कार्ड, आधार व पैन कार्ड, दो सिम कार्ड, एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
आरोपियों ने लखनऊ के ही महिंगवां क्षेत्र में लगभग 3.91 लाख रुपए और बीकेटी क्षेत्र में करीब 4.28 लाख रुपए की साइबर ठगी की वारदातों में अपनी
संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में सीतापुर के परेवांजाल अटरिया के राम स्वरूप (31), सुभाष उर्फ सतीश उर्फ छोटू (23) व रामू रावत (31), गोसाईंपुरवा अटरिया के पुतीलाल (36) और चंदैरा कमलापुर के अमित कुमार (25) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और बरामद किए गए मोबाइलों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है।
मोबाइल झपटकर खाता साफ करने वाले सीतापुर निवासी 5 ठग गिरफ्तार लखनऊ में फोन छीन-चुराकर भाग जाते; कार-बाइक से घूमते थे, 14 मोबाइल मिले
Reviewed by dainik madhur india
on
7:35 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:35 AM
Rating:

No comments: