सीतापुर रामपुर मथुरा में झील किनारे युवती का मिला शव* गर्दन पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; पहचान नहीं हो पाई
*सीतापुर रामपुर मथुरा में झील किनारे युवती का मिला शव* गर्दन पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; पहचान नहीं हो पाई
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के सरैया मसूदपुर गांव स्थित झील के पीछे सोमवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ लोग शौच के लिए झील के पीछे गए थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक युवती के शव पर पड़ी। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम कनौजिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवती गोरे रंग की हैऔर उसने काले रंग की शर्ट पहन रखी है। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि युवती की गर्दन पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने साक्ष्य संकलित कर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा युवती की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
सीतापुर रामपुर मथुरा में झील किनारे युवती का मिला शव* गर्दन पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; पहचान नहीं हो पाई
Reviewed by dainik madhur india
on
10:38 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:38 AM
Rating:

No comments: