*सीतापुर रामपुर मथुरा में पेट्रोल के रुपये मांगने पर मारपीट*
पंप पर सेल्समैन को पीटा
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के पर्वतपुर चौराहा स्थित ओम साईंनाथ पेट्रोल पंप पर रविवार देर शाम पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान मांगने को लेकर विवाद हो गया।
पेट्रोल पंप के एक सेल्समैन ने कुछ लोगों पर मारपीट,गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कई हो गई है।
पेट्रोल पंप पर मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम अल्हनापुर निवासी कोमल कुमार पुत्र दिनेश कुमार पर्वतपुर चौराहा स्थित ओम साईंनाथ पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने थाना रामपुर मथुरा में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि रविवार शाम करीब सात बजेकुछ लोग मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पेट्रोल भरने के बाद जब उनसे भुगतान के लिए रुपये मांगे गए तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़ित के मुताबिक विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और कुछ ही देर में अपने अन्य परिजनों व साथियों को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की, जिससे कई लोगों को चोटें आईं।
प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाद बढ़ने पर आरोपित पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुस गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। कार्यालय के दरवाजे को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही ईंट और डंडों से हमला किया गया। इतना ही नहीं, पेट्रोल पंप को आग लगाने की धमकी भी दी गई।घटना के बाद पीड़ित रात करीब 10 बजे थाना रामपुर मथुरा पहुंचा और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज करने से पूर्व जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
प्रभारी निरीक्षक श्यामू कन्नौजिया ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना की सत्यता की जांच कर रही है।
सीतापुर रामपुर मथुरा में पेट्रोल के रुपये मांगने पर मारपीट* पंप पर सेल्समैन को पीटा
Reviewed by dainik madhur india
on
10:35 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:35 AM
Rating:

No comments: