सीतापुर अटरिया में गोमती नदी में डूबे युवक का शव मिला* 17 घंटे से तलाश में जुटी थी पुलिस, बालेश्वर धाम में दोस्तों संग नहाते समय हुआ था हादसा
*सीतापुर अटरिया में गोमती नदी में डूबे युवक का शव मिला* 17 घंटे से तलाश में जुटी थी पुलिस, बालेश्वर धाम में दोस्तों संग नहाते समय हुआ था हादसा
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के बेरसपुर स्थित बालेश्वर धाम में गोमती नदी में डूबे युवक का शव सोमवार दोपहर करीब 17 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की टीम द्वारा चलाए गए लगातार तलाश अभियान के बाद युवक का शव नदी से निकाला गया। शव मिलने की सूचना केबाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ जनपद के बक्शी का तालाब क्षेत्र के ग्राम लोहंगपुर निवासी 32 वर्षीय मोहित यादव पुत्र कल्लू यादव रविवार को अपने मित्र भूपेंद्र कुमार और चंद्रकुमार यादव के साथ बालेश्वर धाम में आयोजित भंडारे में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के दौरान शाम करीब छह बजे मोहित गोमती नदी में स्नान करने के लिए उतरा। बताया जाता है कि नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर अटरिया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। देर रात तक चले खोज अभियान में युवक का कोई सुराग नहीं मिला था।सोमवार सुबह पुनः तलाश अभियान शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर में गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बरामद कर लिया। शव को बाहर निकालकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। अटरिया थाना प्रभारी लालबहादुर मिश्रा ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों द्वारा लगातार तलाश अभियान चलाया गया। जिसके बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीतापुर अटरिया में गोमती नदी में डूबे युवक का शव मिला* 17 घंटे से तलाश में जुटी थी पुलिस, बालेश्वर धाम में दोस्तों संग नहाते समय हुआ था हादसा
Reviewed by dainik madhur india
on
10:42 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:42 AM
Rating:

No comments: