सीतापुर के रामपुर मथुरा में गैस सिलेंडर की पाइप फटने से घर में आग लगी
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर में 80 हजार नकद समेत लाखों का सामान जला
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजनपुर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गैस पाइप फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर में रखा नकद धन, घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना से पीड़ित परिवार
को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
बताया जाता है कि गांव निवासी रामशरण के घर में हाल ही में शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। परिवार शादी के बाद नए मकान के निर्माण की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रामशरण ने करीब 80 हजार रुपये नकद घर में सुरक्षित रखे थे। बुधवार को अचानक गैस पाइप फटने से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे छप्पर और घर के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।ग्रामीणों ने बाल्टियों और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग से कपड़े, बर्तन, अनाज, फर्नीचर और कुछ आभूषण भी नष्ट हो गए।
पीड़ित रामशरण ने बताया कि मकान निर्माण के लिए रखे गए 80 हजार रुपये पूरी तरह जल गए हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीमऔर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने क्षति का जायजा लेते हुए नुकसान का आकलन किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर के रामपुर मथुरा में गैस सिलेंडर की पाइप फटने से घर में आग लगी
Reviewed by dainik madhur india
on
8:04 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:04 AM
Rating:

No comments: