सीतापुर के पिसावां में अंतिम संस्कार जा रहे युवक की मौत* अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी गंभीर घायल, लखनऊ रेफर
*सीतापुर के पिसावां में अंतिम संस्कार जा रहे युवक की मौत* अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी गंभीर घायल, लखनऊ रेफर
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दंपति एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ससुराल जा रहे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ छोटे भैय्या (45) अपनी पत्नी मोनी के साथ संदना थाना क्षेत्र के खेरवा गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। बताया गया कि उनकी चचेरी सास का निधन हो गया था, जिसके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों बाइक से निकले थे।
रास्ते में कुतुबनगर मार्ग पर पनहैया पुल से पहले रमुआपुर गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से अजय प्रताप सिंह को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां पहुंचने से पहले ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं उनकी पत्नी मोनी की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में जारी है। मृतक अपने पीछे दो बेटे राम जी, श्याम जी और एक बेटी राधा को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
सीतापुर के पिसावां में अंतिम संस्कार जा रहे युवक की मौत* अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी गंभीर घायल, लखनऊ रेफर
Reviewed by dainik madhur india
on
7:59 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:59 AM
Rating:

No comments: