सीतापुर जिलाधिकारी ने वीएचएसएनडी सत्र का किया औचक निरीक्षण

सीतापुर जिलाधिकारी ने वीएचएसएनडी सत्र का किया औचक निरीक्षण

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




अभिलेखों में त्रुटि पर एएनएम को नोटिस, शत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश 
सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर. ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे विकास खंड मिश्रिख के आंगनबाड़ी केंद्र ढल्लिया में संचालित वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य
एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता तथा अभिलेखों के रखरखाव की विस्तार से समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने एएनएम से वार्ता कर गांव की जनसंख्या, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं (एचआरपी), ड्यू लिस्ट रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने वैक्सीनेशन की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विभागीय अभिलेखों में त्रुटियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एएनएम के विरुद्ध चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन किट एवं आईस बॉक्स की भी जांच की और टीकाकरण व्यवस्था की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से वार्ता कर वीएचएसएनडी सत्र के लिए की गई तैयारियों, पोषण सेवाओं तथा पुष्टाहार वितरण की स्थिति की जानकारी ली।
डॉ. राजागणपति ने आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोई भी गर्भवती महिला या शिशु टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक सभी स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं समयबद्ध रूप से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।आशा कार्यकत्री को भी निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए घर-घर संपर्क कर लाभार्थियों को जागरूक किया जाए तथा अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीतापुर जिलाधिकारी ने वीएचएसएनडी सत्र का किया औचक निरीक्षण सीतापुर जिलाधिकारी ने वीएचएसएनडी सत्र का किया औचक निरीक्षण Reviewed by dainik madhur india on 8:08 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.