विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों में साइबर चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक*

*विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों में साइबर चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक* 

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया




पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित "ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों में जन चौपाल एवं साइबर चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने ग्रामों की जन चौपाल पर उपस्थित सरपंच, सचिव, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों को आसान एवं स्थानीय भाषा में साइबर अपराधों की जानकारी दी। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी सहित अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाए गए।

साथ ही साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई तथा बताया गया कि ऐसी किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें एवं www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

नागरिकों से अपील की गई कि, किसी भी अनजान कॉल, लिंक, क्यूआर कोड या लालच देने वाले संदेश पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें तथा स्वयं जागरूक रहते हुए अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों में साइबर चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक* विभिन्न थाना क्षेत्रों के ग्रामों में साइबर चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक* Reviewed by dainik madhur india on 6:17 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.