तहसील न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम कुलारिया बेदा पचयात में राजस्व शिविर आयोजित हुआ
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
भाण्डेर। शासन के निर्देशानुसार संचालित "तहसील न्यायालय आपके द्वार" अभियान के अंतर्गत तहसीलदार श्री सुनील भदौरिया द्वारा ग्राम कुलारिया बेदा पचयात में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा विभिन्न राजस्व सेवाएं प्रदान की गईं।
आज कुलारिया बेदा कैंप में बटवारा- 3
नामांतरण- 4
रास्ता विवाद - 1
फार्मर रजिस्ट्री -30
शिविर में राजस्व निरीक्षक, तहसील रीडर, पटवारीगण एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया। गांव स्तर पर राजस्व सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह एवं संतोष देखा गया तथा उन्होंने अभियान की सराहना की।
तहसील न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम कुलारिया बेदा पचयात में राजस्व शिविर आयोजित हुआ
Reviewed by dainik madhur india
on
6:44 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:44 AM
Rating:

No comments: