ग्राम बहादुरपुर बूथ क्रमांक 78 में भाजपा की टिफिन बैठक, कार्यकर्ताओं से संवाद ( 28 जून 26 , रविवार

ग्राम बहादुरपुर बूथ क्रमांक 78 में भाजपा की टिफिन बैठक, कार्यकर्ताओं से संवाद ( 28 जून 26 , रविवार 

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।



       
बहादुरपुर, दतिया:ग्राम बहादुरपुर में आज भाजपा द्वारा 'टिफिन बैठक एवं कार्यकर्ता संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने साथ लाए टिफिन को एक साथ बैठकर साझा किया और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से शासकीय अभिभाषक श्री राजेश पस्तोर , भाजपा नेता श्री परमानंद तिवारी एवं मै स्वयं एडवोकेट पंकज मिश्रा (शा.अभिभाषक )  मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र दांगी उपस्थित रहे। इनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय बूथ स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
        संगठन विस्तार सह प्रभारी श्री जितेंद्र दांगी ने बूथ समितियों को सक्रिय करने और हर घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया। 
श्री राजेश पस्तोर एडवोकेट ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे लाड़ली बहना, किसान सम्मान निधि की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा। उन्होंने बताया पूर्व विधायक कैसे दतिया विधान सभा के लिये आवंटित विधायक निधि का दुरुपयोग कर सेबढ़ा और भाण्डेर मे खर्च कर रहे है। उन्होंने बहादुर पुर मे भाजपा की नल जल योजना , स्कूल निर्माण , पानी की टंकी का निर्माण इत्यादि जैसे विकास कराये का उल्लेख कर बताया कि डा. नरोत्तम मिश्रा जी ने ग्राम बहादुरपुर का काया कल्प किया ।
         एडवोकेट पंकज मिश्रा ने कार्यकर्त्ताओ को बताया कि आखिर उप चुनाव होना क्यों संभावित है उन्होंने पच्चीस वर्ष पूर्व वर्ष 1998 मे किये पूर्व विधायक द्वारा बैंक भ्रष्ट्राचार . गबन और धोखाधडी के प्रकरण के विषय मे विस्तार पूर्वक चर्चा की । उन्होंने  कार्यकर्ताओ को बताया कि यह मामला कैसे संज्ञान मे आया , कैसे घपला भ्रष्टाचार किया न्यायालय द्वारा इस मे प्रारंभ से लेकर अंत तक क्या कार्यवाही की क्यों और केसे की उन्होंने बताया इस मामले मे पूर्व  विधायक कैसे और क्यों दोषी पाये गये जिससे वह अयोग्य हो गये और उन्होंने कैसे दतिया वासियों को शर्मसार  किया । एडवोकेट पंकज मिश्रा ने राजस्व व कानूनी मामलों में आ रही समस्याओं पर संवाद किया और निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
    भाजपा नेता श्री परमानंद तिवारी ने विधायक निधि और स्वेच्छानुदान राशि का पूर्व विधायक ने कैसे बंटाधार कर अन्य विधान सभा मे खर्च किया और पूर्व विधायक कैसे आपस मे लड़वाने की राजनीति करते है एवं आगामी रणनीति बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहने के आग्रह किया ।
       कार्यक्रम के अंत में बूथ अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है।
   इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
ग्राम बहादुरपुर बूथ क्रमांक 78 में भाजपा की टिफिन बैठक, कार्यकर्ताओं से संवाद ( 28 जून 26 , रविवार ग्राम बहादुरपुर बूथ क्रमांक 78 में भाजपा की टिफिन बैठक, कार्यकर्ताओं से संवाद ( 28 जून 26 , रविवार Reviewed by dainik madhur india on 6:14 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.