सीतापुर अटरिया में दरोगा का रिश्वत मांगने का कथित वीडियो वायरल* एसपी ने लाइन हाजिर किया, सीओ सिधौली को जांच के आदेश दिए

*सीतापुर अटरिया में दरोगा का रिश्वत मांगने का कथित वीडियो वायरल* एसपी ने लाइन हाजिर किया, सीओ सिधौली को जांच के आदेश दिए

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के अटरिया थाने में तैनात दरोगा इन्द्र नारायण शुक्ला का बुधवार सुबह एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में चोरी के एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में दरोगा इन्द्र नारायण शुक्ला द्वारा रुपये की मांग किए जाने का दावा कियाजा रहा है। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कथित तौर पर दरोगा का पहले 10 हजार रुपये की मांग और बाद में 5 हजार रुपये में मामला तय होने जैसी बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही बातचीत की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने दरोगा इन्द्र नारायण शुक्ला को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता को सौंपी गई है। जांच में वीडियो की सत्यता, बातचीत का संदर्भ और लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जाएगी।फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट तथा पुलिस विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
सीतापुर अटरिया में दरोगा का रिश्वत मांगने का कथित वीडियो वायरल* एसपी ने लाइन हाजिर किया, सीओ सिधौली को जांच के आदेश दिए सीतापुर अटरिया में दरोगा का रिश्वत मांगने का कथित वीडियो वायरल* एसपी ने लाइन हाजिर किया, सीओ सिधौली को जांच के आदेश दिए Reviewed by dainik madhur india on 6:52 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.