सीतापुर के लहरपुर में मेडिकल संचालक से बदमाशों ने की लूटपाट* रास्ता पूछकर असलहे के बल पर बाइक, मोबाइल, नकदी छीनी
*सीतापुर के लहरपुर में मेडिकल संचालक से बदमाशों ने की लूटपाट*
रास्ता पूछकर असलहे के बल पर बाइक, मोबाइल, नकदी छीनी
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक मेडिकल संचालक से असलहे के बल पर लूट की वारदात सामने आई है। तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार युवक को रोककर उसकी बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली तथा उसे नहर किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांचशुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार तालगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करस्यौरा निवासी साहिबे आलम पुत्र मकबूल आकैचनपुर टप्पा में मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। बताया जाता है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे के बाद वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह अकबरपुर स्थित शारदा सहायक नहर पुल के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से खड़े तीन अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें हाथ देकर रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार बाइक रोकते ही बदमाशों ने असलहा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उनका मोबाइल फोन, पर्स में रखी नकदी तथा बाइक छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से साहिबे आलम घबरा गए और किसी तरह पैदल अकबरपुर चौराहे तक पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से मदद लेकर उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित सेघटना की जानकारी लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लूट में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।
सीतापुर के लहरपुर में मेडिकल संचालक से बदमाशों ने की लूटपाट* रास्ता पूछकर असलहे के बल पर बाइक, मोबाइल, नकदी छीनी
Reviewed by dainik madhur india
on
6:59 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:59 AM
Rating:

No comments: