दलित युवक से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दलित युवक से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,

वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा 




दतिया। भांडेरी फाटक क्षेत्र में सिलेंडर वितरण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दलित युवक करन वाल्मीकि के साथ मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पीड़ित के अनुसार 10 जून को गैस सिलेंडर वितरण वाहन के कर्मचारियों से हुए विवाद के बाद वीरेंद्र कुशवाह, आकाश कुशवाह, नितिन कुशवाह और एक नाबालिग ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि घटना के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
12 जून को दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपियों को शहर में पैदल ले जाकर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
दलित युवक से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई दलित युवक से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,  वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई Reviewed by dainik madhur india on 10:44 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.