जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली नई राह, कलेक्टर ने दिलाई बैटरी चालित ट्राइसाइकिल

जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली नई राह, कलेक्टर ने दिलाई बैटरी चालित ट्राइसाइकिल

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया 




दतिया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ग्राम फूलरा निवासी दिव्यांग अनिल झा की आवागमन संबंधी समस्या का तत्काल समाधान कराया। जनसुनवाई में अपनी परेशानी लेकर पहुंचे अनिल झा की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और उन्हें मौके पर ही बैटरी चालित मोटर ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई।
ट्राइसाइकिल मिलने से अनिल झा के लिए दैनिक आवागमन आसान हो जाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद मिलेगी। प्रशासन की त्वरित पहल से प्रसन्न अनिल झा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस पहल को प्रशासन की जनहितैषी और संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर राहत और सहायता मिल रही है।
जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली नई राह, कलेक्टर ने दिलाई बैटरी चालित ट्राइसाइकिल जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली नई राह, कलेक्टर ने दिलाई बैटरी चालित ट्राइसाइकिल Reviewed by dainik madhur india on 10:47 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.