विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित।

विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित।

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा।




दतिया / विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 तक पर्यावरण संरक्षण, जल एवं वायु संवर्धन, स्वच्छता, पौधारोपण तथा योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन में संचालित किये जा रहे है। अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
आज मंगलवार को ग्राम पंचायत उनाव में अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया, खंड पंचायत अधिकारी, डीपीओ, ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, पीसीओ, उपयंत्री, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिगना परिक्षेत्र के चिराई ग्राम स्थित वन क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएफओ दतिया, एसडीओ फॉरेस्ट दतिया, दतिया वन क्षेत्रपाल, गोराघाट वन क्षेत्रपाल, बीईओ दतिया, बीआरसीसी, बीएसी एवं अन्य ग्रामीणजनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। यह वृक्षारोपण अभियान हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित। विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित। Reviewed by dainik madhur india on 10:40 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.