टीएल बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी

टीएल बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी

दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया 




दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिनों से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों एवं नॉन-अटेंड प्रकरणों पर नाराजगी जताई और शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मानसून को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई कर जलभराव रोकने के निर्देश भी दिए। वहीं नकल शाखा से जुड़ी शिकायतों की अधिक संख्या पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि राजस्व सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
टीएल बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी टीएल बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी Reviewed by dainik madhur india on 7:56 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.