नई जेल के पास कथित अतिक्रमण पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, निर्माण कार्य रुकवाया
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया
दतिया। भांडेर रोड स्थित नई जेल के पास मुख्य मार्ग किनारे कथित अतिक्रमण की सूचना पर राजस्व विभाग हरकत में आया। राजस्व विभाग के पटवारी भगवान दास मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन दुकान का कार्य तत्काल रुकवा दिया।
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और निर्माण पर रोक लगा दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यदि भूमि सरकारी है तो अतिक्रमण का प्रयास किसके संरक्षण में किया जा रहा था और समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच के बाद ही भूमि की वास्तविक स्थिति, निर्माण कराने वाले व्यक्ति तथा आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नई जेल के पास कथित अतिक्रमण पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, निर्माण कार्य रुकवाया
Reviewed by dainik madhur india
on
8:00 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:00 AM
Rating:

No comments: