शेरघरा मंदिर के पास अवैध रेत उत्खनन का आरोप, वीडियो वायरल
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया
दतिया। इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम तिगरू स्थित शेरघरा मंदिर के पास नदी से अवैध रेत उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां अवैध रूप से रेत खनन कर ओवरलोड ट्रैक्टरों से परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले प्रशासन ने दूसरे क्षेत्र में कार्रवाई की थी, लेकिन अब नई जगहों पर खनन शुरू हो गया है। यह भी आरोप है कि जंगल काटकर ट्रैक्टरों के लिए रास्ते बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पर लगाए जा रहे मिलीभगत के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन की ओर से भी अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
शेरघरा मंदिर के पास अवैध रेत उत्खनन का आरोप, वीडियो वायरल
Reviewed by dainik madhur india
on
7:50 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:50 AM
Rating:

No comments: