आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज, एएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई, जालौन। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर रिहर्सल ड्यूटी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, जांच प्रक्रिया, यातायात प्रबंधन तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो
आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज, एएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Reviewed by dainik madhur india
on
4:19 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
4:19 AM
Rating:

No comments: