सीतापुर महमूदाबाद में पागल कुत्ते का आतंक 12 से अधिक घायल* 20 दिनों से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की
*सीतापुर महमूदाबाद में पागल कुत्ते का आतंक 12 से अधिक घायल*
20 दिनों से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रंडा मजरा लच्छीपुर में एक कथित पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ करीब 20 दिनों के दौरान कुत्ता 12 से 15 लोगों को काट चुका है, जिससे गांव में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होगया है। बच्चों और बुजुर्गों में खासा डर देखा जा रहा है।
गांव निवासी और प्रधान प्रतिनिधि शहरयार खां ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि कई बार पशु चिकित्सालय महमूदाबाद और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कुत्ते को पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक कुत्ते के हमले में जुम्मन पुत्र इनुस, अजय पुत्र धर्मराज गौतम, जगदीश पुत्र राम गुलाम, राममिलन पुत्र रामनरेश, अतीक पुत्र मजीद, सलाउद्दीन पुत्र नसीर समेत कई अन्य लोग घायल हो चुके हैं। स्वयं प्रधान प्रतिनिधि शहरयार खां भी कुत्ते के हमले का शिकार हो चुके हैं।
शहरयार खां ने बताया कि हाल ही में तहसीलदार किसी पीड़ित को चेक वितरित करने गांव आए थे। उसी दौरान कुत्ते ने उनके सामने ही उन्हें काट लियाथा। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते के डर से बच्चे घरों से बाहर जाने में घबराते हैं और महिलाएं व बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल विशेषज्ञ टीम भेजकर कुत्ते को पकड़वाया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।
फिलहाल गांववासी प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और जल्द राहत मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।
सीतापुर महमूदाबाद में पागल कुत्ते का आतंक 12 से अधिक घायल* 20 दिनों से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की
Reviewed by dainik madhur india
on
4:16 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
4:16 AM
Rating:

No comments: