मल्हानपुरा में जल संरक्षण की अनूठी पहल, जल-तारा बन रहे भूजल संवर्धन का आधार

मल्हानपुरा में जल संरक्षण की अनूठी पहल, जल-तारा बन रहे भूजल संवर्धन का आधार

दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ

 

उरई। भीषण गर्मी और घटते भूजल स्तर के बीच विकासखंड रमपुरा के ग्राम मल्हानपुरा में जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यहां निर्मित जल-तारा संरचनाएं वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर जल-तारा संरचनाओं का निरीक्षण किया और जल सहेलियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल-तारा केवल एक संरचना नहीं, बल्कि भविष्य के जल संकट से निपटने का टिकाऊ समाधान है। इसके माध्यम से वर्षा जल को संरक्षित कर जमीन के भीतर पहुंचाया जाता है, जिससे भूजल स्तर बढ़ता है और जलभराव व मृदा अपरदन जैसी समस्याओं में कमी आती है। उन्होंने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जल सहेलियों के प्रयास गांवों को जल सुरक्षित बनाने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर साबित होंगे।
परमार्थ संस्था के सहयोग से वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत जनपद में 1,000 जल-तारा संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 150 संरचनाएं तैयार हो चुकी हैं, जिनके माध्यम से वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल भंडार को पुनर्भरित किया जा रहा है।
जल सहेलियों ने अधिकारियों को जल-तारा की कार्यप्रणाली, रखरखाव और लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित सफाई, सिल्ट हटाने, फिल्टर परतों की जांच और जल प्रवाह की निगरानी से इन संरचनाओं को लंबे समय तक प्रभावी बनाए रखा जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से जल संरक्षण अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि "जल है तो कल है" की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक को वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के प्रयासों में भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रमपुरा अजीत सिंह सेंगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच.एन. प्रसाद, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीडीओ प्रशांत पाण्डेय तथा परमार्थ संस्था के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जल सहेलियां उपस्थित रहीं।
मल्हानपुरा में जल संरक्षण की अनूठी पहल, जल-तारा बन रहे भूजल संवर्धन का आधार मल्हानपुरा में जल संरक्षण की अनूठी पहल, जल-तारा बन रहे भूजल संवर्धन का आधार Reviewed by dainik madhur india on 4:22 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.