कंपोजिट विद्यालयों सहित ब्लॉक संसाधन केन्द्र का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
सीतापुर।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख नाथ पटेल द्वारा विकास खण्ड-पिसावां, के प्राथमिक विद्यालय वजीरनगर (कम्पोजिट एक से पांच) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा विद्यालय में प्रार्थना सभा करायी गयी। अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में स्पष्ट हुआ कि विद्यालय में कुल छः अध्यापक एवं पांच शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। निरीक्षण के समय हिमांशु मिश्र,स.अ./प्रभारी प्र.अ.एवं अभिषेक यादव व अर्पण शुक्ल, तथा सुश्री रहीसा अंसारी एवं सुश्री रिम्पी देवी कार्यरत हैं। बिना किसी पूर्व सूचना अथवा स्वीकृत अवकाश के अनधिकृत रूप से शिक्षामित्र अनुपस्थित पाये गये, जिनकी अनुपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज की गयी। छात्र-छात्राओं की उपस्थित पंजिका के अवलोकन के दौरान विद्यालय में नामांकित डेढ़ सौ छात्रों के सापेक्ष मात्र पैंतालिस छात्र- छात्राएं उपस्थित पाये गये। इस सम्बन्ध में विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि छात्र- छात्राओं के घर पर भ्रमण करते हुए उनके माता-पिता से वार्ता करके बच्चों को विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया जाये। विद्यालय एवं परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता एवं विद्यालय में अभिलेखों के रख- रखाव का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ -सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पायी गयी।शौचालय गन्दे पाये गये।
इस सम्बन्ध में उपस्थित अध्यापकों को विद्यालय की छत सहित विद्यालय एवं परिसर तथा शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गणित के पूछे गये प्रश्न का कक्षा-पांच की छात्रा अलकारिया द्वारा सही हल किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा छात्र- छात्रा ओं को पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त के अतिरिक्त सम्बन्धित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित उपलब्धता तथा पेरेन्टस टीचर मीटिंग का व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित किया जाये। साथ ही निर्धारित रोस्टर के अनुसार मानकों के अनुरूप मिड-डे-मील बच्चों को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। अन्ततः जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा निर्देश दिये गये कि शिक्षा की गुणवत्ता तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में अविलम्ब सुधार लाया जाये, साथ ही उपस्थित अध्यापकों को विद्यालय में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु तथा विद्यालय एवं परिसर तथा छत की साफ- सफाई पर विषेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देषित किया गया।
इसके पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड- पिसावां, के प्राथमिक विद्यालय गौरासी कलां, का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थित पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि विद्यालय में कुल दो अध्यापक कार्यरत हैं। छात्र-छात्राओं की उपस्थित पंजिका के अवलोकन के दौरान विद्यालय में नामांकित पैंसठ के सापेक्ष मात्र पांच छात्र-छात्राएं उपस्थित पाये गये।
इस सम्बन्ध में विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि छात्र- छात्राओं के घर पर भ्रमण करते हुए उनके माता-पिता से वार्ता करके बच्चों को विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया जाये। विद्यालय एवं परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता तथा विद्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ- सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पायी गयी। शौचालय गन्दे पाये गये। इस सम्बन्ध में उपस्थित अध्यापकों को विद्यालय की छत सहित विद्यालय एवं परिसर तथा शौचालयों की नियमित साफ- सफाई कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के जर्जर भवन की घेराबन्दी कराने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कि जर्जर भवन में किसी का भी आवागमन न हो। निरीक्षण के दौरान द्वारा विद्यालय के कक्षाओं में जाकर छात्र- छात्राओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी तथा छात्र- छात्राओं को पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त के अतिरिक्त सम्बन्धित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित उपलब्धता तथा पेरेन्टस टीचर मीटिंग का व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित किया जाये। साथ ही निर्धारित रोस्टर के अनुसार मानकों के अनुरूप मिड-डे-मील बच्चों को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। अन्ततः जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि शिक्षा की गुणवत्ता तथा विद्यालय की व्यवस्था ओं में अविलम्ब सुधार लाया जाये, साथ ही उपस्थित अध्यापकों को विद्यालय में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु तथा विद्यालय एवं परिसर तथा छत की साफ- सफाई पर विषेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय पिसावां-1,विकास खण्ड-पिसावां,का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि विद्यालय में कुल पांच अध्यापक कार्यरत हैं, जो उपस्थित पाये गये। छात्र-छात्राओं की उपस्थित पंजिका के अवलोकन के दौरान विद्यालय में नामांकित एक सौ बावन के सापेक्ष कोई भी छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं पाये गये। इस सम्बन्ध में विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि तत्काल छात्र- छात्राओं के घर पर भ्रमण करते हुए उनके माता-पिता से वार्ता करके बच्चों को विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया जाये। विद्यालय एवं परिसर में स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ- सफाई की व्यवस्था संतोष जनक नहीं पायी गयी।शौचालय गन्दे पाये गये।इस सम्बन्ध में उपस्थित अध्यापकों को विद्यालय की छत सहित विद्यालय एवं परिसर तथा शौचालयों की नियमित साफ- सफाई कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। उक्त के अतिरिक्त सम्बन्धित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित उपलब्धता तथा पेरेन्टस टीचर मीटिंग का व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित किया जाये, साथ ही निर्धारित रोस्टर के अनुसार मानकों के अनुरूप मिड-डे-मील बच्चों को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। अन्ततः जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि शिक्षा की गुणवत्ता तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में अविलम्ब सुधार लाया जाये, साथ ही उपस्थित अध्यापकों को विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु तथा विद्यालय एवं परिसर तथा छत की साफ-सफाई पर विषेष ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लाक संसाधन केन्द्र पिसावां, का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि कार्यालय में कुल नौ कर्मचारी कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान हरिओम पाल व कार्तिकेश सिंह, कार्यालय सहायक एवं हेमपाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा पवन सिंघल, ब्लाक क्वालिटी कॉर्डिनेटर बिना किसी पूर्व सूचना अथवा स्वीकृत अवकाश के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। इस क्रम में अनुपस्थित समस्त कर्मचारियों का एक-एक दिवस का वेतन तथा मानदेय अवरूद्ध किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। कार्यालय एवं परिसर में स्वच्छता व्यवस्था तथा अभिलेखों के रख- रखाव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टाक पंजिका व व्यय पंजिका अद्यतन किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोष जनक नहीं पायी गयी। शौचालय गन्दे पाये गये।
इस सम्बन्ध में उपस्थित कर्मचारियों को कार्यालय की छत सहित कार्यालय एवं परिसर तथा शौचालयों की नियमित साफ- सफाई कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। उक्त सहित कार्यालय भवन की रंगाई-पुताई कराने तथा कार्यालय परिसर में पेंड़ -पौधों को लगवाकर अनुपालन आख्या साक्ष्यों एवं फोटोग्राफ के साथ दस दिवस में प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
कंपोजिट विद्यालयों सहित ब्लॉक संसाधन केन्द्र का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
Reviewed by dainik madhur india
on
9:03 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:03 AM
Rating:

No comments: