सीतापुर सिधौली प्रसाद लेकर लौट रहे बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर

सीतापुर सिधौली प्रसाद लेकर लौट रहे बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




एसडीएम ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने कहा- मौत हो चुकी है

सीतापुर के सिधौली कोतवाली इलाके के कस्बे में मंगलवार शाम करीब 4 बजे सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। भंडारे से प्रसाद लेकर लौट रहे बालक को नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके से गुजर रहे सिधौली के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अवनीश कुमार ने घायल बच्चे को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचा नहीं सके और उसने दम तोड़ दिया। प्रिंस (10 वर्ष) पुत्र मनोज निवासी ग्राम धनखेड़ी, थाना बघौली, जनपद हरदोई अपनी नानी के घर मोहल्ला बाजार, सिधौली आया हुआ था।
मंगलवार को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नेशनल हाईवे किनारे आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने गया था। भंडारे से वापस लौटते समय अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
इसी दौरान पीछे से गुजर रहे उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार की नजर घायल बालक पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपना वाहन रुकवाया और बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता मनोज ने बताया कि वह वर्तमान में परिवार सहित लखनऊ के छठा मील क्षेत्र में रहकर निजी नौकरी करते हैं। प्रिंस कक्षा तीन का छात्र थानिजी नौकरी करते हैं। प्रिंस कक्षा तीन का छात्र था और गर्मी की छुट्टियों में अपनी नानी के घर आया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
सीतापुर सिधौली प्रसाद लेकर लौट रहे बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर सीतापुर सिधौली प्रसाद लेकर लौट रहे बच्चे को गाड़ी ने मारी टक्कर Reviewed by dainik madhur india on 8:58 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.