बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
दैनिक मधुर इंडिया बेगूसराय
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के बिसवां मार्ग पर सूरजकुंड मंदिर के निकट सोमवार को बोलेरो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरन पुरवा निवासी अंकुर (24) पुत्र मायाराम तथा काशीराम (36) पुत्र रामदुलारे बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल से गांव से अकबरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिसवां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार अंकुर और काशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें सवार सुखमन (21) पुत्र बलजीत सिंह निवासी थानगांव तथा गुरसिमरन (17) पुत्र अवतार सिंह निवासी बच्चेपुरवा, सांडा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकुर और काशीराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
Reviewed by dainik madhur india
on
7:27 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:27 AM
Rating:


No comments: