हंगामे के बीच तंबौर नगर पंचायत का 47 करोड़ का बजट पास

हंगामे के बीच तंबौर नगर पंचायत का 47 करोड़ का बजट पास

दैनिक मधुर इंडिया एजेंसी




तंबौर लहरपुर नगर पंचायत तंबौर की बोर्ड बैठक सोमवार को हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष तय्यबुन ने की। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धामिनी एम. दास भी मौजूद रहीं। बैठक में करीब 47 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
बजट में निर्माण कार्यों के लिए 14 करोड़, पथ प्रकाश के लिए सात करोड़, पेयजल योजनाओं के लिए छह करोड़ और जल निकासी कार्यों के लिए 6.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। आय के स्रोतों में नई नियमावली के तहत संपत्ति कर वसूली के साथ मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, पेयजल योजना और जल निकासी योजना से करीब 20 करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया।
सदस्यों ने विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि लापरवाही बरतने वाली फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया जाए और ठेकेदारों को समय पर भुगतान किया जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी आ सके। सभी वार्डों में सड़क, पथ प्रकाश, पेयजल और सफाई से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक के दौरान पूर्व अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम द्वारा अध्यक्ष और उनके परिजनों पर लगाए गए जुर्माने को हटाने के प्रस्ताव पर सदन में तीखी नोकझोंक हुई। सदस्य रेहान के प्रस्ताव का नामित सदस्य रामसिंह, अजय पटेल और जईम सहित कई सदस्यों ने विरोध किया।
बाद में सहमति बनी कि अध्यक्ष के परिजनों पर लगाए गए जुर्माने सहित ऐसे सभी मामलों की नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नवागत अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह ने बैठक का संचालन किया। उपजिलाधिकारी धामिनी एम. दास ने निर्देश दिए कि शेष कार्यकाल में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए तथा सभी मामलों में वित्तीय नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हंगामे के बीच तंबौर नगर पंचायत का 47 करोड़ का बजट पास हंगामे के बीच तंबौर नगर पंचायत का 47 करोड़ का बजट पास Reviewed by dainik madhur india on 7:34 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.