क्षेत्र में चोरों का आतंक नागरिक सदमे में जी रहे हैं
यूपी सीतापुर तहसील लहरपुर क्राइम रिपोर्टर रामू राही
*नगर में लगातार हो रही चोरियों ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। आए दिन किसी न किसी मोहल्ले से ताले टूटने, आभूषण और नकदी गायब होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस सिलसिलेवार वारदातों ने पूरे नगर में खौफ और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। लोग अब अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। और फिर दुकानों और होटलों के ताले लगातार तोड़े जा रहे। सबसे ज्यादा चिंता उन परिवारों को है, जिन्हें नौकरी या किसी ज़रूरी काम से अक्सर घर से बाहर जाना पड़ता है।इस दहशत का मुख्य कारण पुलिस प्रशासन की शिथिलता और गश्त में कमी को माना जा रहा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अब केवल सूने मकानों को ही नहीं, बल्कि व्यस्त इलाकों में भी वारदातों को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सीसीटीवी कैमरों की कमी और अंधेरे रास्तों ने अपराधियों के काम को और आसान बना दिया है। नागरिकों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।इस स्थिति से निपटने के लिए अब जनता को खुद आगे आना पड़ रहा है। कई दुकानदारों और व्यवसाईयों ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं, तो कहीं युवा खुद रात में ठीकरी पहरा देने को मजबूर हैं। हालांकि, यह कोई स्थायी समाधान नहीं है। जब तक कानून व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ पैदा नहीं होगा, तब तक इस दहशत से मुक्ति पाना नामुमकिन है। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में नगर में कई ताबड़तोड़ चोरियां हो गई लहरपुर कोतवाली क्षेत्र लहरपुर से बिसवां रोड पर पैट्रोल पंप के सामने ब्रदर्स टी के नाम से एक होटल से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 14 हज़ार रुपए नगद 9 हज़ार का सामान सहित 23 हज़ार रुपए लेकर फरार हो गए ।इस चोरी के दौरान दो दिन पहले ही इसी रोड पर अकबरपुर पुल के निकट लूट की घटना हुई हैरानी की बात उसी दरमियान चोरों ने इस घटना को अंजाम दे डाला। इससे पहले भी नगर के मोहल्ला किनारी टोला,बहलोलपुर में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दे चुके हैं । इसी क्रम में बीती रात लहरपुर मोहल्ला छावनी में अंसार होटल पर चोरों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया नगदी और सामान समेत करीब 9 हज़ार का चूना लगा गए लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं प्रशासन को तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गश्त बढ़ानी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।*
क्षेत्र में चोरों का आतंक नागरिक सदमे में जी रहे हैं
Reviewed by dainik madhur india
on
7:24 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:24 AM
Rating:

No comments: