सीतापुर में घाघरा नदी में दिखी डॉल्फिन* वन विभाग ने नदी में निगरानी बढ़ाई, रेस्क्यू की तैयारी

*सीतापुर में घाघरा नदी में दिखी डॉल्फिन* 
वन विभाग ने नदी में निगरानी बढ़ाई, रेस्क्यू की तैयारी

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर में घाघरा नदी में डॉल्फिन दिखाई दी। चंदेसुवा गांव के पास नदी में डॉल्फिन के अठखेलियां करते हुए नजर आने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने भी क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के मुताबिक डॉल्फिन काफी देर तक नदीमें दिखाई देती रही। दुर्लभ जलीय जीव को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। डॉल्फिन के देखे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग हरकत में आया।
सूचना पर वन दरोगा अरविंद गिरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों से डॉल्फिन से दूरी बनाए रखने और उसे किसी प्रकार की हानि न पहुंचाने की अपील की।
वन अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि नदी किनारे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर शिकारी डॉल्फिन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
वन दरोगा अरविंद गिरी ने बताया कि डॉल्फिन की मौजूदगी पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉल्फिन की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जरूरत पड़ने पर उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर उपयुक्त प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।गौरतलब है कि गंगा डॉल्फिन एक दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति है, जिसकी मौजूदगी किसी नदी के अपेक्षाकृत स्वस्थ पारिस्थिति की तंत्र का संकेत मानी जाती है।
सीतापुर में घाघरा नदी में दिखी डॉल्फिन* वन विभाग ने नदी में निगरानी बढ़ाई, रेस्क्यू की तैयारी सीतापुर में घाघरा नदी में दिखी डॉल्फिन*  वन विभाग ने नदी में निगरानी बढ़ाई, रेस्क्यू की तैयारी Reviewed by dainik madhur india on 3:56 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.