सीतापुर युवक ने चाकू से गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश* सीतापुर में पत्नी के मायके जाने से नाराज था, हालत गंभीर

*सीतापुर युवक ने चाकू से गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश* 

सीतापुर में पत्नी के मायके जाने से नाराज था, हालत गंभीर

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के भगवानपुर गांवमें शुक्रवार देर शाम एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। युवक ने घर में रखे चाकू से अपने गले पर वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, भगवानपुर निवासी 35 वर्षीय इकबाल का अपनी पत्नी से अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई।
पत्नी के चले जाने से इकबाल मानसिक रूप से काफीपरेशान हो गया। देर शाम उसने घर में रखे चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। घटना के बाद गले से खून बहता देख परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के गले में गंभीर चोट आई है, लेकिन समय रहते अस्पताल पहुंच जाने के कारण उसकी जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामलेकी जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा पाया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू कलह चल रही थी।
पुलिस के अनुसार, युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर युवक ने चाकू से गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश* सीतापुर में पत्नी के मायके जाने से नाराज था, हालत गंभीर सीतापुर युवक ने चाकू से गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश*   सीतापुर में पत्नी के मायके जाने से नाराज था, हालत गंभीर Reviewed by dainik madhur india on 3:51 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.