सीतापुर की लड़की को प्रेमी ने मारकर लखनऊ में फेंका* शरीर को जानवर खा गए, करीब 10 दिन बाद जंगल में कंकाल मिला
*सीतापुर की लड़की को प्रेमी ने मारकर लखनऊ में फेंका* शरीर को जानवर खा गए, करीब 10 दिन बाद जंगल में कंकाल मिला
दैनिक मधुर इंडिया
जिला क्राइम रिपोर्टर
सी के जैन
लखनऊ में सीतापुर की एक लड़की का कंकाल मिला है। आरोप है कि प्रेमी ने उसे यहां लाकर मारकर फेंक दिया। लड़की 25 मई को कॉलेज जाने के बाद घर नहीं लौटी। पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ भगा ले जाने की शिकायत थाने में दी थी।
करीब 5 दिन तक कार्रवाई न होने के बाद पितागांववालों के साथ पुलिस के खिलाफ धरना दे रहे थे। शनिवार (6 जून) को लड़की का कंकाल बीकेटी थानाक्षेत्र के आउटर रिंग रोड पर महिपतपुर के जंगल में कंकाल मिला।
कंकाल की पहचान संदना सीतापुर निवासी महेश ने अपनी बेटी मानसी (19) के रूप में की। उन्होंने कपड़े और चप्पल से शिनाख्त की। महेश ने बताया-बेटी मानसी कॉलेज से रोजाना दोपहर 12:30 वापस आती थी। उस दिन समय पर घर नहीं आई तो खोजबीन शुरू की।
काफी तलाशने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो कॉलेज जाकर जानकारी ली। वहां भी कुछ पता नहीं चला। उसके बाद शाम तक फिर ढूंढ़ते रहे। उसके बाद थाने गए तो उस दिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।संदना के रहने वाले महेश ने अपनी बेटी मानसी के लापता होने पर सरैया गांव के विशाल पाल और उसकी बहन शिवानी पाल पर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। उनका पुलिस पर भी आरोप है कि समय से नामजद FIR नहीं लिखी। अगर समय से कार्रवाई की जाती तो बेटी बच जाती। महेश की शिकायत पर संदना थाने में 28 मई को FIR दर्ज की गई।
दर्ज FIR में महेश ने बताया- थानाक्षेत्र संदना के सरैया गांव के रहने वाले भन्नू पाल के बेटे विशाल और बेटी शिवानी ने मेरी बेटी मानसी का अपहरण कर लिया है। विशाल ने कॉलेज गई बेटी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया। इसमें उसकी बहन शिवानी ने साथ दिया। बेटी फोन लेकर गई है, लेकिन उसका फोन स्विचऑफ आ रहा है।पिता महेश ने लखनऊ में बेटी का कंकाल मिलने वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने बताया- उसी शाम नामजद मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। 28 मई को मुकदमा दर्ज हुआ। नामजद मुकदमा पहले ही दर्ज करा चाहते लेकिन नहीं किया गया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर हम लोग 1 जून से धरने पर बैठ गए।
धरना चल रहा था तभी शुक्रवार को पुलिस ने धरना खत्म करने की बात कही और बेटी को जल्द खोजने का आश्वासन दिया। आज सुबह हमको लेकर सीतापुर पुलिस लखनऊ पहुंची और यहां बेटी का कंकाल दिखाया। केवल बाल, कपड़े, हड्डी और चप्पल वहां पर पड़ी थी। पुलिस ने अब विशाल पाल को थाने में बंद किया है।
सीतापुर की लड़की को प्रेमी ने मारकर लखनऊ में फेंका* शरीर को जानवर खा गए, करीब 10 दिन बाद जंगल में कंकाल मिला
Reviewed by dainik madhur india
on
4:02 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
4:02 AM
Rating:

No comments: