सीतापुर सिधौली में नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा जखीरा बरामद* प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर बेचे जा रहे थे कूलर, मिक्सी और केतली

*सीतापुर सिधौली में नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा जखीरा बरामद* प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर बेचे जा रहे थे कूलर, मिक्सी और केतली 

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के सिधौली कोतवाली कस्बे में शुक्रवार शाम नामचीन कंपनियों के नाम पर नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कंपनियों के प्रतिनिधियों की शिकायत पर एक दुकान और गोदाम पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नकली सामान जब्त किया है।इस मामले में आरोपी दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के तहसील मार्ग पर स्थित रमन अरोड़ा की इलेक्ट्रिक दुकान पर ऊषा, प्रेस्टीज और वी-गार्ड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नकली और दोयम दर्जे के उत्पाद बेचे जा रहे थे। दुकानदार असली कंपनियों के स्टीकर लगाकर ग्राहकों को धोखा दे रहा था। इस धोखाधड़ी की भनक लगते ही तीनों कंपनियों के आधिकारिक प्रतिनिधि प्रभात गुप्ता ने स्थानीय पुलिस में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कस्बा इंचार्ज हरिश्चन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी रमन अरोड़ा की दुकान और उसके गोदाम पर अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए, जिसमें 11 कूलर, 32 इलेक्ट्रिक केतली (कैटल) और 20 मिक्सी शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिराना ढंग से पांडा कंपनी के साधारण कूलरों पर वी-गार्ड का स्टीकर, नकली मिक्सी पर ऊषा कंपनी का स्टीकर और साधारण केतलियों पर प्रेस्टीज कंपनी का स्टीकर लगाकर उन्हें ब्रांडेड बताकर ऊंचे दामों पर बेच रहा था।कस्बा इंचार्ज हरिश्चन्द्र यादव ने बताया कि दुकान संचालक रमन अरोड़ा (निवासी गोविंदनगर, कस्बा सिधौली) के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन नकली सामानों और स्टीकरों की सप्लाई कहां से की जा रही थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य नकली सामान बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
सीतापुर सिधौली में नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा जखीरा बरामद* प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर बेचे जा रहे थे कूलर, मिक्सी और केतली सीतापुर सिधौली में नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा जखीरा बरामद* प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर बेचे जा रहे थे कूलर, मिक्सी और केतली Reviewed by dainik madhur india on 3:44 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.