सीतापुर महोली पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत* महोली-नयागांव मार्ग पर ओवरटेक के दौरान हादसा, ड्राइवर की तलाश जारी

*सीतापुर महोली पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत* 

महोली-नयागांव मार्ग पर ओवरटेक के दौरान हादसा, ड्राइवर की तलाश जारी

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरूकर दी है।
जानकारी के अनुसार, पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी 35 वर्षीय विमलेश शुक्रवार को किसी कार्य से महोली गए थे। देर रात वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महोली-नयागांव मार्ग पर सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि विमलेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बादपिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के साथ एंबुलेंस से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही विमलेश ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद फरार हुए पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर महोली पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत* महोली-नयागांव मार्ग पर ओवरटेक के दौरान हादसा, ड्राइवर की तलाश जारी सीतापुर महोली पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत*   महोली-नयागांव मार्ग पर ओवरटेक के दौरान हादसा, ड्राइवर की तलाश जारी Reviewed by dainik madhur india on 3:48 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.