सीतापुर हरगांव में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला* परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

*सीतापुर हरगांव में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला* 
परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य 

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 13 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही हरगांव पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ददवारा के मजरा चकबांकीपुर निवासी 13 वर्षीय रवि उर्फ बुच्चे पुत्र मुन्ना लाल का शव गांव के दक्षिण स्थित गन्ने के खेत में लगे एक यूकेलिप्टिस के पेड़ से लटकता हुआ मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक रवि पर शुक्रवार को गांव की एक चक्की से 500 रुपये से अधिक की रकम चोरी करने का आरोप लगा था। बताया जाता है कि मामला सामने आने पर उसने कथित रूप से चोरी की गई रकम वापस भी कर दी थी। ऐसे में उसकी मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मृतक की मां ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर हरगांव में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला* परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सीतापुर हरगांव में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला*  परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य Reviewed by dainik madhur india on 3:38 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.