मुख्य मार्ग से जुड़े दो सौ गाँवों का संपर्क टूटा, ग्रामीणों ने की मार्ग निर्माण की माँग
दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा
सीतापुर जिला मुख्यालय से महोली मुख्य मार्ग पर स्थित रिछाही चौराहे से पीरपुर,कोरैया,हथिया रावतपुर, कासिमपुर और बेनीपुर होते हुए हरगाँव-महोली रोड को जोड़ने वाला मुख्य जो करीब पन्द्रह किलोमीटर की दूरी पर है यह सड़क पूरी तरह से खराब हो गई है।
यह ग्रामीण मार्ग इस समय पूरी तरह से बदहाल हो चुका है।गढ्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क के कारण करीब दो सौ से अधिक गाँवों की आबादी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।
इस खस्ताहाल मार्ग से केशवपुर,काजीकमालपुर,टिकरा,इमलिया और सुल्तानपुर जैसे कई बड़े क्षेत्र भी सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।
*मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए बनी मुसीबत*
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक,सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि इस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति स्वास्थ्य आपातकाल के समय होती है।सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण एम्बुलेंस समय पर गाँवों तक नहीं पहुँच पाती। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के मरीजों और
गर्भ वती महिलाओं को अस्पताल तक ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने से मरीजों की जान पर बन आती है।
सड़क की इस दुर्दशा से नाराज क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से इस मार्ग का जल्द से जल्द नए सिरे से निर्माण कराने की माँग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत या नव निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया,तो क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मुख्य मार्ग से जुड़े दो सौ गाँवों का संपर्क टूटा, ग्रामीणों ने की मार्ग निर्माण की माँग
Reviewed by dainik madhur india
on
10:37 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:37 AM
Rating:

No comments: